ईदगाह पर पूर्व विधायक शेख सुलेमान,सीओ आलोक सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी।


अफजलगढ़। नगर सहित ग्रामीण क्षेत्र में ईद उल फितर का त्योहार बड़ी धूमधाम के साथ मनाया गया। ईदगाह में नगर सहित मुल्क की खुशहाली को एक साथ उठें हजारों हाथ। इस दौरान नमाज के बाद ईदगाह पर पूर्व विधायक शेख सुलेमान,चेयरपर्सन पति जावेद विकार,पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,मेम्बर कलवा कुरैशी सहित सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह व ईओ एसपी सिंह ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। इससे पहले ईदगाह में मौलाना अशफ़ाक क़ासमी ने कहा कि ईद दिलों को जोड़ने का नाम है। आपसी मोहब्बत और प्यार ईद की दलील है। ऐसा कार्य ना करें जिससे किसी को भी परेशानी हो। शनिवार को नगर की ईदगाह में प्रातः सवा आठ बजे मौलाना अशफ़ाक क़ासमी ने ईद की नमाज अदा कराई। जबकि जामा मस्जिद में साढ़े आठ बजे मुफ्ती मौहम्मद नईम,रेहड़ की ईदगाह में सवा आठ बजे मौलाना युनूस अहमद,भूतपुरी क्षेत्र के गांव मनोहरवाली में ईदगाह में सवा आठ बजे मौलाना रियाज अहमद, सुआवाला ईदगाह में साढ़े आठ बजे हाजी नसीम अहमद, कासमपुरगढ़ी ईदगाह में साढ़े आठ बजे मौलाना महमुदुल हसन अंसारी व मानियावाला ईदगाह पर साढ़े आठ बजे मुफ्ती नईम अहमद ने ईद की नमाज अदा कराई। ईदगाह अफजलगढ़ में ईदुल फितर की नमाज बाद मौलाना अशफ़ाक क़ासमी ने देश में खुशहाली और तरक्की व अमन-चैन भाईचारे क़ायम को लेकर दुआएं मांगी गई। दुआं में एक साथ उठे हजारों हाथ इसके बाद लोगों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईदुल फितर की मुबारकबाद दी। वही नगर पालिका अफजलगढ़ की ओर से हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ईदगाह में काफ़ी साफ सफाई व ईदगाह गेट की सजावट के आलावा मेन मार्केट अफजलगढ़ में एक बड़ी रंग-बिरंगी सजावट लाइटे लगाकर बहुत ही सुन्दर तरीके से अनोखे अंदाज में दिखाई दी। नगर वासियों ने चेयरपर्सन तबस्सुम जावेद की सराहनीय की। वही नगर के विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम मोहल्ले में मेले जैसा माहौल रहा। बच्चों ने झूले एवं चाट पकौड़ी का जमकर आनंद लिया। नमाज के बाद ईदगाह पर पूर्व विधायक शेख सुलेमान,चेयरपर्सन पति जावेद विकार,पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,मेम्बर कलवा कुरैशी,सपा नेता मदनलाल सैनी सहित सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह,ईओ एसपी सिंह,अफजलगढ़ थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी,कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार ने मुस्लिम समाज के लोगों को ईद की शुभकामनाएं दी। सुरक्षा की दृष्टि से सीओ अफजलगढ़ आलोक सिंह,थानाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह राठी,एसएसआई श्रीपाल सिंह,कस्बा इंचार्ज मनीष कुमार सहित भारी पुलिस बल तैनात रहा। ईदगाह व जामा मस्जिद के बाहर पूर्व विधायक शेख सुलेमान, चेयरपर्सन पति जावेद विकार, पूर्व चेयरपर्सन पति सलीम अंसारी एडवोकेट,मेम्बर कलवा कुरैशी, पूर्व चेयरपर्सन पति शेख इरशाद हुसैन,पूर्व चेयरमैन नफीस अहमद,समीम अंसारी भट्टे वाले,पूर्व सभासद खलील अहमद उर्फ पप्पू पठान, कांग्रेस नेता शेख इस्माइल तुर्क,सपा नगर अध्यक्ष शेख इरशाद हुसैन,भाजपा नेता मास्टर समीम अंसारी,शेख मोहम्मद जैद,अफजाल असलूब अंसारी,रियासत हुसैन अंसारी,सभासद शाहनवाज सिद्दीकी,सभासद शेख इमरोज़,दिलशाद ठेकेदार,सभासद रियासतुल्ला हुसैन,सभासद डॉ शाहिद हुसैन,कासिफ अंसारी,भाजपा नेता वसीम अंसारी,समाजसेवी रिजवान अंसारी,इसरार कस्सार,मेहर आलम एडवोकेट,शेख निज़ाम,सभासद मुकीब खां सूरी,इदरीश कुरैशी,सभासद कादिर अंसारी,सभासद रिजवान हसन,पूर्व सभासद अफजाल अंसारी एडवोकेट,सभासद अब्दुल वाहिद, समाजसेवी रिजवान अंसारी,अनवर मसूद एडवोकेट,समाजसेवी कसीम कुरैशी,पूर्व सभासद कासिम अंसारी,कमालुद्दीन अंसारी,शेख इस्माईल हिन्दुस्तानी,सुरूश अनवर मसूद एडवोकेट, समाजसेवी इकराम अली तथा पूर्व सपा नगर अध्यक्ष नईम अहमद आदि मौजूद रहे।


