रीडर-1 के रूप में उल्लेखनीय सेवाएं देने वाले मनीष वर्मा अब डायल-112 रायपुर में देंगे सेवाएं
आज दिनांक 28.03.2026 को पुलिस कार्यालय के सभा कक्ष में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) मनीष वर्मा के स्थानांतरण के अवसर पर एक गरिमामय एवं भावपूर्ण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे तथा सभी ने मनीष वर्मा के साथ बिताए गए कार्यकाल की स्मृतियों को साझा किया।
रीडर-1 के रूप में पदस्थ मनीष वर्मा ने अपने कार्यकाल के दौरान कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन, समर्पण एवं उत्कृष्ट कार्यशैली के माध्यम से विभाग में अपनी विशिष्ट पहचान स्थापित की। उनके उल्लेखनीय कार्यों की सभी ने सराहना की और उनके साथ कार्य करने के अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता द्वारा मनीष वर्मा को प्रशस्ति पत्र, शाल, श्रीफल एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। अपने उद्बोधन में उन्होंने मनीष वर्मा की कार्यशैली की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने सदैव अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, ईमानदारी एवं जिम्मेदारी के साथ किया है तथा वे विभाग के लिए एक मूल्यवान अधिकारी रहे हैं।
उन्होंने मनीष वर्मा के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें नवीन पदस्थापना स्थल डायल-112 रायपुर में भी इसी लगन, मेहनत एवं तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया और विश्वास व्यक्त किया कि वे वहां भी अपनी कार्यकुशलता से विभाग का नाम रोशन करेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी मनीष वर्मा को शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम के अंत में मनीष वर्मा ने सभी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस कार्यालय में मिला सहयोग एवं स्नेह उनके लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा और वे भविष्य में भी अपने कर्तव्यों का निर्वहन पूरी निष्ठा के साथ करते रहेंगे।
समारोह का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी ने उन्हें भावभीनी विदाई दी और उनके नए दायित्व के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
संवाददाता: तुलसी साहू
दिल्ली क्राइम प्रेस नेशनल न्यूज


